विकास नंद/ सर्वव्यापी/
भारतीय जनता पार्टी मंडल सरायपाली द्वारा आज गीता भवन में सेवा पखवाड़ा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
बैठक में बताया गया कि आगामी दिनों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के बीच सेवा भाव से उपस्थित होकर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता की सेवा करेगा।
बैठक के दौरान सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई, जिसमें स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर, वृक्षारोपण, जनजागरूकता रैली, रक्तदान शिविर, जरूरतमंदों को सहयोग जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं। कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि सेवा पखवाड़ा केवल कार्यक्रम न होकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनेगा।
भाजपा मंडल सरायपाली के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा और समर्पण का आदर्श है।
इसी भावना के अनुरूप कार्यकर्ताओं को भी समाजहित में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


