तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
अपने कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में शिक्षा संभाग दुर्ग के प्रभारी संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय को स्कूल शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। विभाग ने आज आदेश जारी करते हुए उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से डीपीआई (निदेशक, लोक शिक्षण संचालनालय) में अटैच कर दिया है।उपाध्याय के खिलाफ सरगुजा में संयुक्त संचालक रहते हुए गंभीर अनियमितताएँ, स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता की शिकायतें मिली थीं। जांच में आरोप सही पाए गए, जिसे विभाग ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन माना।उनके निलंबन के बाद आर.के. ठाकुर, उप संचालक, लोकशिक्षण संचालनालय को शिक्षा संभाग दुर्ग के संयुक्त संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।गौरतलब है कि हेमंत उपाध्याय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के चहेते अफसर के भाई बताए जाते हैं। इस नाते मामला और भी चर्चाओं में है।


