जिला सहकारी बैंक बिलासपुर में पूर्व विधायक राजू सिंह क्षत्रिय की ताजपोशी की चर्चा से सियासी गलियारों में खलबली! - Sarvavyapi जिला सहकारी बैंक बिलासपुर में पूर्व विधायक राजू सिंह क्षत्रिय की ताजपोशी की चर्चा से सियासी गलियारों में खलबली! - Sarvavyapi

जिला सहकारी बैंक बिलासपुर में पूर्व विधायक राजू सिंह क्षत्रिय की ताजपोशी की चर्चा से सियासी गलियारों में खलबली!

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, बिलासपुर में अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। चर्चा है कि तखतपुर के पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्रिय को बैंक का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इस संभावित नियुक्ति को लेकर पूरे जिले के सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है।राजू सिंह क्षत्रिय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के बेहद क़रीबी माने जाते हैं, ऐसे में उनकी ताजपोशी को लेकर राजनीतिक समीकरणों पर भी निगाहें टिकी हुई हैं। हालांकि अब तक इस नियुक्ति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन अंदरखाने में चर्चाएं तेज हैं और समर्थक जश्न की तैयारी में जुटे हैं।भाजपाइयों का मानना है कि यदि क्षत्रिय की नियुक्ति होती है तो सहकारी बैंक की राजनीति में नया मोड़ आएगा और आने वाले स्थानीय निकाय तथा संगठनात्मक चुनावों पर इसका असर भी साफ दिखाई देगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!