आत्महत्या जैसी गंभीर समस्या से निपटने में डायल 112 की त्वरित कार्यवाही बनी जीवन रक्षक। - Sarvavyapi आत्महत्या जैसी गंभीर समस्या से निपटने में डायल 112 की त्वरित कार्यवाही बनी जीवन रक्षक। - Sarvavyapi

आत्महत्या जैसी गंभीर समस्या से निपटने में डायल 112 की त्वरित कार्यवाही बनी जीवन रक्षक।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या जैसी गंभीर सामाजिक समस्या से निपटने में छत्तीसगढ़ की डायल 112 आपातकालीन सेवा बड़ी भूमिका निभा रही है।

जनवरी से अगस्त 2025 तक डायल 112 को आत्महत्या से संबंधित 846 से अधिक मामले प्राप्त हुए, जिनमें टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अनगिनत लोगों की जान बचाई।जिलेवार आंकड़ों के अनुसार जनवरी में 113, फरवरी में 111, मार्च में 102, अप्रैल में 105, मई में 105, जून में 107, जुलाई में 102 तथा अगस्त में 103 प्रकरण सामने आए। हर एक मामले में डायल 112 की टीम ने समय पर पहुंचकर पीड़ितों को जीवनदान दिया।

पीड़ितों के परिजनों ने डायल 112 की तत्परता और सेवा भावना के लिए आभार व्यक्त किया है। पुलिस विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि तनाव, अकेलापन या परेशानी में चुप न रहें, बल्कि परिवार, दोस्तों और विशेषज्ञों से मदद लें और जरूरत पड़ने पर तुरंत डायल 112 से संपर्क करें।

पुलिस अधीक्षक, डायल 112 ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बातचीत करना बेहद जरूरी है, ताकि आत्महत्या जैसी त्रासदी को रोका जा सके।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!