वोट चोर गद्दी छोड़ यात्रा में रायगढ़ प्रवास के दौरान अमृत से मिले विधायक देवेंद्र यादव।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ यात्रा के रायगढ़ प्रवास के दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने सरायपाली के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमृत पटेल के निवास पर पहुंचकर सौजन्य भेंट की। इस भेंटवार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा जनता से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस की पकड़ मजबूत करने पर व्यापक चर्चा की।विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस की ताकत उसके कार्यकर्ता और जनता का विश्वास है।

संगठन को मजबूत बनाकर ही आने वाले समय में जनहित की लड़ाई को और प्रभावी तरीके से लड़ा जा सकता है। वहीं, वरिष्ठ नेता अमृत पटेल ने विधायक यादव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस की विचारधारा और जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभी ने एक स्वर में संगठन को मजबूत करने और पार्टी को आगामी चुनौतियों के लिए तैयार करने का संकल्प लिया।

मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल रहा और सभी कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!