विकास नंद/सर्वव्यापी/
सरायपाली=======शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम डुडूमचुवाँ में अध्ययनरत सभी छात्राओं को प्रभारी छात्रावास अधीक्षिका प्रेमशीला पटेल ने पानी बॉटल और हेयर बेल्ट वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि “यदि शिक्षा विकास का ताला है तो शिक्षक उसकी चाबी है, हर बच्चे तक शिक्षा पहुँचना हम सबकी जिम्मेदारी है।”आभार व्यक्त करते हुए नवपदस्थ छात्रावास अधीक्षिका नीतू पटेल ने कहा कि अच्छी शिक्षा ही अच्छे संस्कारों को जन्म देती है, इसलिए शिक्षकों को बच्चों की पढ़ाई में विशेष ध्यान देना चाहिए।
इससे पूर्व भी अधीक्षिका प्रेमशीला पटेल द्वारा कॉपी, पेन और पेंसिल प्रदान किए गए थे। वहीं शिक्षक सुन्दर लाल डडसेना ने टाई, बैल्ट, मौजा, स्लेट, कॉपी व पेन देकर बच्चों को नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने कहा कि “बच्चे देश के भविष्य हैं, उनकी शिक्षा में किसी भी प्रकार की कमी न आने पाए।”
इस अवसर पर अधीक्षिका नीतू पटेल, प्रधान पाठक कु. अंजनी चौहान, डिंगर दास वैष्णव, सुन्दर लाल डडसेना, आश्रम रसोइया मीरा बाई जगत, सफाई कर्मचारी पिरोबती सागर, रसोइया सुशीला जायसवाल, प्रियंका साव सहित सभी बच्चे उपस्थित रहे।