विकास नंद/ सर्वव्यापी/
सरायपाली राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया ने आज सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के शासकीय खाद गोदाम जम्हारी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों के लिए उपलब्ध 780 पैकेट यूरिया खाद का भंडारण एवं वितरण व्यवस्था देखी और किसानों को समय पर तथा व्यवस्थित तरीके से खाद उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।
इस अवसर पर सरला कोसरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। खाद, बीज और अन्य कृषि संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।
सरला ने यह भी स्पष्ट किया कि वह लगातार क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण को लेकर गंभीर रहती हैं। यही संवेदनशीलता और सक्रियता उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाती है।
किसानों से बातचीत के दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं और सुझावों को सरकार तक पहुंचाकर जल्द से जल्द समाधान कराया जाएगा।औचक निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
किसानों ने सरला कोसरिया के इस पहल का स्वागत किया और उनके प्रयासों की सराहना की।