कलेक्टर लंगेह ने सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

सेवा पखवाड़ा, रजत जयंती वर्ष एवं पोषण माह के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट परिसर से कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के सभी विकासखण्डों के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर लोगों को सुपोषण के प्रति जागरूक करेगा। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जटवार, पर्यवेक्षक, परियोजना अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।कलेक्टर लंगेह ने बताया कि महिलाओं और बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के उद्देश्य से हर वर्ष सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाता है। इसका लक्ष्य महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाना है। इस वर्ष भी पूरे छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद जिले में 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है।जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जानकारी दी कि सुपोषण रथ 1 अक्टूबर तक जिले के पांचों विकासखण्डों में भ्रमण करेगा। पोषण माह के अंतर्गत महिलाओं, बच्चों और किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर रहेगा। इस दौरान संतुलित आहार, एनीमिया मुक्त जीवन, स्तनपान के महत्व, स्कूली बच्चों के पोषण स्तर में सुधार, परिवार स्तर पर पोषण थाली और मिलेट्स के उपयोग को बढ़ावा देने पर जन-जागरूकता फैलाई जाएगी।अभियान के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्कूलों, स्वास्थ्य केन्द्रों और पंचायत स्तर पर पोषण मेले, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, जनजागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!