विकास नंद/ सर्वव्यापी /
जिले में अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार सख्ती बरती जा रही है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने महासमुंद विकासखंड के ग्राम केडियाडीह, तहसील क्षेत्र महानदी किनारे छापेमारी कर अवैध रेत उत्खनन करते हुए एक चैन माउंटेन वाहन जप्त किया।जप्त वाहन को सुरक्षार्थ तुमगांव थाना परिसर में खड़ा किया गया है।
खनिज अधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि इस मामले में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इस अपराध में 2 से 5 वर्ष की सजा का प्रावधान है। संबंधित व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया जाएगा।उन्होंने बताया कि पूर्व में ही खनिज पट्टेदारों और परिवहनकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिज का उत्खनन, परिवहन और भंडारण करना कानूनन अपराध है।
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।


