जीएसटी बचत उत्सव का जायजा लेने बाजार पहुंचे सीएम साय... व्यापारियों से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का किया आग्रह। - Sarvavyapi जीएसटी बचत उत्सव का जायजा लेने बाजार पहुंचे सीएम साय... व्यापारियों से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का किया आग्रह। - Sarvavyapi

जीएसटी बचत उत्सव का जायजा लेने बाजार पहुंचे सीएम साय… व्यापारियों से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का किया आग्रह।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के एम.जी. रोड और आसपास के प्रमुख बाजारों का भ्रमण कर व्यापारियों और उपभोक्ताओं से आत्मीय संवाद किया। यह अवसर इसलिए विशेष रहा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लागू जीएसटी 2.0 ने कर प्रणाली को नई सरलता और पारदर्शिता दी है।मुख्यमंत्री साय ने जयस्तंभ चौक से गुरुनानक चौक तक पैदल बाजार भ्रमण करते हुए जीएसटी बचत उत्सव का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दुकानों में बचत उत्सव के स्टीकर लगाए और व्यापारियों व ग्राहकों से बातचीत की। जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया और नागरिकों ने “मोदी जी को धन्यवाद” के नारे लगाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी सुधार से देश की आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि अब केवल दो स्लैब रह गए हैं – आवश्यक वस्तुएँ 5 प्रतिशत पर और कई खाद्य वस्तुएँ पूरी तरह करमुक्त। इससे हर परिवार को सालाना 6 से 8 हजार रुपये तक की बचत होगी।दुकानदारों और ग्राहकों ने भी बताया कि नई व्यवस्था से व्यापार करना आसान हुआ है और उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिल रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू सामान और बीमा योजनाओं में बड़ी राहत से बाजार में उत्साह बढ़ा है।

मुख्यमंत्री साय ने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा दें और उपभोक्ताओं से आह्वान किया कि वे गर्व से कहें – “मैं स्वदेशी खरीदता हूँ और स्वदेशी बेचता हूँ।”इस मौके पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोती लाल साहू, नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, अमित चिमनानी, रमेश ठाकुर, नंदन जैन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, व्यापारी संगठन और नागरिक उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!