राज्यपाल रमेन डेका ने तेजस्विनी छात्रावास का किया निरीक्षण, छात्राओं से आत्मीय चर्चा कर दी प्रेरणा। - Sarvavyapi राज्यपाल रमेन डेका ने तेजस्विनी छात्रावास का किया निरीक्षण, छात्राओं से आत्मीय चर्चा कर दी प्रेरणा। - Sarvavyapi

राज्यपाल रमेन डेका ने तेजस्विनी छात्रावास का किया निरीक्षण, छात्राओं से आत्मीय चर्चा कर दी प्रेरणा।

Share Now

तरुण कौशिक /संपादक सर्वव्यापी/

राज्यपाल रमेन डेका ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान नेहरू नगर स्थित तेजस्विनी छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में रहकर अध्ययनरत छात्राओं से आत्मीय संवाद किया और उन्हें शिक्षा के साथ-साथ जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।राज्यपाल ने कहा कि जीवन में केवल भौतिक सफलता ही नहीं, बल्कि एक बेहतर इंसान बनना सबसे महत्वपूर्ण है। शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना है। एक सच्चे नागरिक की पहचान उसके विचारों और व्यवहार से होती है। उन्होंने छात्राओं से समावेशी सोच अपनाने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।निरीक्षण के दौरान राज्यपाल ने छात्राओं से परिचय लेकर उनकी रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली और कहा कि बच्चियों की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए शासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर छात्राओं ने भी अपने विचार और अनुभव साझा किए। राज्यपाल रमेन डेका ने छात्रावास के विकास के लिए 2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।कार्यक्रम के दौरान छात्रावास की संचालिका सुलभा देशपांडे ने स्वागत भाषण देते हुए बताया कि छात्रावास में वर्तमान में 21 बच्चियां रहकर पढ़ाई कर रही हैं। गरीब और बेसहारा वर्ग की छात्राओं को यहां निःशुल्क भोजन, आवास और शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।आभार प्रदर्शन छात्रावास समिति की अध्यक्ष डॉ. संजना तिवारी ने किया।इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, सहायक कलेक्टर अरविंथ कुमारन सहित छात्रावास समिति के सदस्य उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!