विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद सभापति बालमोती पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
सम्मेलन के दौरान महिला सशक्तिकरण पर भाषण प्रतियोगिता एवं ग्राम स्तर पर घरेलू हिंसा की रोकथाम हेतु किए जाने वाले प्रयासों पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्साहपूर्वक अपने विचारों को अभिव्यक्त किया।कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुणाल नायक, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी.आर. धृतलहरे, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह, मितानिन कार्यक्रम से सभी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक, मितानिन प्रशिक्षक, एवं जनपद सदस्य प्रतिनिधि रेशम लाल पटेल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास तथा सामाजिक समानता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
उपस्थित अधिकारियों ने महिलाओं से समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।


