बिहारी शरीफ विधानसभा में सरला ने किया चुनाव प्रचार, आमजन के साथ सुनी ‘मन की बात’। - Sarvavyapi बिहारी शरीफ विधानसभा में सरला ने किया चुनाव प्रचार, आमजन के साथ सुनी ‘मन की बात’। - Sarvavyapi

बिहारी शरीफ विधानसभा में सरला ने किया चुनाव प्रचार, आमजन के साथ सुनी ‘मन की बात’।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

बिहार के बिहारी शरीफ विधानसभा क्षेत्र में सरला ने चुनाव प्रचार के दौरान आमजन से संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126वें संस्करण का ग्रामीण भाई-बहनों के साथ श्रवण किया। कार्यक्रम का आयोजन बूथ क्रमांक 91 पर किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में केरल की बेटी द्वारा किए गए महिला सशक्तिकरण के कार्यों की सराहना की। साथ ही खादी ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने, स्वच्छता अभियान की प्रगति, गांधी जयंती की तैयारियों और बिहार की आस्था से जुड़े पर्व छठ पूजा का विशेष उल्लेख किया। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के योगदान पर भी प्रकाश डाला।

इस दौरान सरला ने उपस्थित ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और इससे समाज में सकारात्मक बदलाव की भावना उत्पन्न होती है। उन्होंने आमजन से प्रधानमंत्री की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!