लक्ष्य स्मार्ट पब्लिक स्कूल में नवरात्रि उत्सव की धूम, रास-गरबा नृत्य और देवी स्वरूप झांकी ने मोहा मन। - Sarvavyapi लक्ष्य स्मार्ट पब्लिक स्कूल में नवरात्रि उत्सव की धूम, रास-गरबा नृत्य और देवी स्वरूप झांकी ने मोहा मन। - Sarvavyapi

लक्ष्य स्मार्ट पब्लिक स्कूल में नवरात्रि उत्सव की धूम, रास-गरबा नृत्य और देवी स्वरूप झांकी ने मोहा मन।

Share Now

रामनारायण यादव/सर्वव्यापी/करगीरोड (कोटा)

नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर कोटा नगर के वार्ड क्रमांक 10 स्थित लक्ष्य स्मार्ट पब्लिक स्कूल में भव्य नवरात्रि उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हें-मुन्ने बच्चों से लेकर बड़े छात्र-छात्राओं तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर बच्चों द्वारा आकर्षक रास-गरबा नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। साथ ही, नन्हें-मुन्ने बच्चों ने देवी स्वरूप संजीव झांकी प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी कलात्मकता और भक्ति भाव का सुंदर प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विविध रूपों में सजे विद्यार्थियों ने दर्शकों का मन जीत लिया। विद्यालय परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल रहा।विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और बताया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में संस्कृति, परंपरा और आत्मविश्वास का संचार करते हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!