नूर मोहम्मद /गौरेला–पेंड्रा–मरवाही/ (सर्वव्यापी)
राज्य शासन की मंशा के अनुरूप शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिले में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है इसी क्रम में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के निर्देशन एवं परिवहन विभाग के मार्गदर्शन में आम जनता के लिए लर्निंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया जा रहा है।सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत लर्निंग लाइसेंस कैंप की तिथियाँ एवं स्थान इस प्रकार हैं, 29 सितंबर 2025 मल्टीपर्पस स्कूल पेंड्रा,30 सितंबर 2025 फिजिकल कॉलेज पेंड्रा, 01 अक्टूबर 2025 को नगर पंचायत पेंड्रा एवं नगर पंचायत गौरेला में,परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि 16 वर्ष से अधिक आयु के बालक एवं बालिकाएँ बिना गियर (स्कूटी) के लिए लर्निंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। इस अवसर पर छात्र–छात्राओं सहित समस्त आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में पहुँचकर योजना का लाभ उठाएँ और सुरक्षित यातायात की दिशा में आगे बढ़ें।


