विकास नंद /सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ सरकार की अगली कैबिनेट बैठक 30 सितंबर 2025, मंगलवार को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में यह बैठक अपरान्ह 3:30 बजे मंत्रालय (महानदी भवन), अटल नगर, नवा रायपुर में होगी।इस बैठक में राज्य सरकार की आगामी नीतियों, योजनाओं और विकास कार्यक्रमों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।
अनुमान है कि कैबिनेट में वित्त, कृषि, ऊर्जा, नगरीय प्रशासन, शिक्षा और स्वास्थ्य विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में राज्य के विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत नई योजनाओं और संशोधित प्रस्तावों पर विचार-विमर्श होगा। साथ ही वर्ष 2025-26 के शेष महीनों के लिए विकास कार्यों की गति तेज करने, बजट प्रावधानों के उपयोग और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा हो सकती है।
कैबिनेट बैठक में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े नीतिगत निर्णय, आगामी विधानसभा सत्र से पहले लिए जा सकने वाले महत्वपूर्ण प्रस्ताव, तथा नए कार्यक्रमों की घोषणा भी संभावित है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार लगातार प्रशासनिक निर्णयों की समीक्षा कर रही है, ताकि जनता तक योजनाओं का लाभ तेजी और पारदर्शिता के साथ पहुंच सके।बैठक के बाद राज्य सरकार की ओर से लिए गए निर्णयों की औपचारिक घोषणा की जाएगी।


