विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 29 सितंबर को रहेंगे महासमुंद प्रवास पर। - Sarvavyapi विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 29 सितंबर को रहेंगे महासमुंद प्रवास पर। - Sarvavyapi

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 29 सितंबर को रहेंगे महासमुंद प्रवास पर।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 29 सितंबर 2025 को महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, वे दोपहर 12 बजे विधानसभा अध्यक्ष निवास, शंकर नगर रायपुर से प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1 बजे महासमुंद पहुंचकर आगमन एवं स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे महासमुंद से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 3 बजे रायपुर आगमन होगा।

कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था के लिए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक रायपुर एवं महासमुंद सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को ‘Z+’ श्रेणी की NSG सुरक्षा प्रदान की गई है। उनके दौरे के दौरान उच्चस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उनके साथ सुरक्षा अधिकारी विक्रम निषाद और अन्य सुरक्षाकर्मी रहेंगे।सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन को सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!