बिलासपुर/ भागवत प्रसाद/ ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी/

शहर से सटे तिफरा नगर स्थित ऐतिहासिक महामाया मंदिर में क्वांर नवरात्रि पर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। सुबह से लेकर देर रात तक मां महामाया के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई है।नैया सरोवर के तट पर विराजमान इस मंदिर की विशेष मान्यता है। मान्यता है कि मां महामाया की प्रतिमा सौ से अधिक वर्ष पूर्व नैया सरोवर की खुदाई के दौरान प्राप्त हुई थी। तभी से यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है और भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है।आज सर्वव्यापी के संपादक तरुण कौशिक ने भी मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।नवरात्रि पर्व के अवसर पर मंदिर प्रांगण में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां कुल 511 घृत और तेल के ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए, जिनकी ज्योति से पूरा परिसर आलोकित हो उठा।


