अनुविभाग स्तर पर संकुल देवरी को मिला सम्मान। - Sarvavyapi अनुविभाग स्तर पर संकुल देवरी को मिला सम्मान। - Sarvavyapi

अनुविभाग स्तर पर संकुल देवरी को मिला सम्मान।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

बागबाहरा संकुल देवरी के संकुल समन्वयक मनोज चक्रधारी को छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र निर्माण कार्य में ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अनुविभाग स्तर पर एसडीएम बागबाहरा द्वारा सम्मानित किया गया।यह उपलब्धि संकुल के सभी शिक्षकों के सामूहिक प्रयास और कड़ी मेहनत का परिणाम है। संकुल के शिक्षकों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भी घर-घर जाकर पालकों से संपर्क किया और लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित की।

संकुल समन्वयक मनोज चक्रधारी ने संस्था प्रमुखों एवं समस्त स्टाफ के साथ बैठक लेकर समस्याओं का समाधान किया और स्वयं खेत-खलिहानों में जाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया।

इस सम्मान के लिए जनपद सदस्य राहुल चंद्राकर, सरपंच अहिल्या शांताराम साहू, बीईओ के.के. वर्मा, एबीईओ रामता डे, बीआरसी सी. भूपेश्वरी साहू, संकुल प्राचार्य डोमन सिंह टंडन, समस्त संस्था प्रमुख, शिक्षकगण, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष एवं पालकगणों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!