विकास नंद /सर्वव्यापी/

आदि सेवा पर्व अभियान के तहत सरायपाली विकासखंड के पझरापाली, जटाकन्हार, सराईपाली, कोईलबहाल भगत सराईपाली, खैरमाल, भुरसापाली, मोहनमुड़ा, काकेनचुवा, मौहाडीपा, कोसमपाली, मुड़पहार, जामपाली, खोखेपुर, टीभूपाली और सिरबोड़ा ग्रामों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
आदि कर्मयोगी अभियान का उद्देश्य जनजातीय समाज में विकसित भारत अभियान के अंतर्गत नेतृत्व क्षमता का विकास करना, उन्हें सशक्त बनाना और शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाना है।
जिला महासमुंद के नोडल हेमंत रमेश नंदनवार के निर्देशन में जिले के 308 ग्रामों में यह योजना संचालित की जा रही है। सरायपाली विकासखंड के 16 ग्रामों में भी यह अभियान चल रहा है।जिला प्रभारी निलेश खांडे और ब्लॉक नोडल अधिकारी अमित हालदार के मार्गदर्शन में 17 सितंबर से विभिन्न गतिविधियों की शुरुआत की गई।
अभियान की शुरुआत विलेज ओरिएंटेशन कार्यक्रम से हुई, जिसमें ग्रामीणों को आदि कर्मयोगी अभियान की जानकारी दी गई। इसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी दी गई और लाभ से वंचित लोगों की लाइनलिस्ट तैयार की गई।
ग्रामवासियों को नशा मुक्ति, स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और आजीविका के स्रोत बढ़ाने संबंधी सुझाव एवं प्रशिक्षण भी दिए गए।
इस अभियान में ब्लॉक मास्टर ट्रेनर सुरेश पटेल, कृष्ण कुमार मांझी, भानु प्रताप सिदार, दुर्वादल दीप, योगेश साहू, वर्षा अग्रवाल, रेखा कुमारी, ग्राम सचिव, विलेज मास्टर ट्रेनर, आदि सहयोगी और आदि साथी सक्रिय रूप से शामिल रहे।अभियान के माध्यम से ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ी है और वे शासकीय योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित हुए हैं।


