विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रूद्राभिषेक कार्यक्रम में हुए शामिल। - Sarvavyapi विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रूद्राभिषेक कार्यक्रम में हुए शामिल। - Sarvavyapi

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रूद्राभिषेक कार्यक्रम में हुए शामिल।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े आज स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा आयोजित रूद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की।

कार्यक्रम में बसना विधायक सम्पत अग्रवाल, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, जनपद अध्यक्ष दिशा दीवान, उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, स्काउट एवं गाइड जिलाध्यक्ष येतराम साहू, बास्केट बॉल संघ जिलाध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, महेन्द्र सिक्का, रेडक्रॉस सभापति संदीप दीवान, पूर्व युवा आयोग सदस्य प्रशांत श्रीवास्तव, इंद्रजीत सिंह गोल्डी, देवेंद्र चंद्राकर, प्रकाश शर्मा, अल्का चंद्राकर, संदीप घोष, शरद मराठा, आनंद साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!