मूल बस्ती से गुड़ी पारा तक गूंजा जगराता, कुर्मी समाज के पदाधिकारी व नागरिक रहे उपस्थित। - Sarvavyapi मूल बस्ती से गुड़ी पारा तक गूंजा जगराता, कुर्मी समाज के पदाधिकारी व नागरिक रहे उपस्थित। - Sarvavyapi

मूल बस्ती से गुड़ी पारा तक गूंजा जगराता, कुर्मी समाज के पदाधिकारी व नागरिक रहे उपस्थित।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

बिलासपुर नगर के प्रतिष्ठित मोहल्ला मूल बस्ती तिफरा से विस्तार पाकर विकसित हुए गुड़ी पारा तिफरा (कुर्मी मोहल्ला) में भव्य जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में मोहल्ला वासी शामिल हुए।इस अवसर पर सामाजिक चिंतक एवं नगर अध्यक्ष कुर्मी समाज भाई परस कश्यप, शंकर कश्यप तथा समस्त मोहल्ला वासियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। उनके प्रति आयोजकों ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। जगराता में समाज के प्रमुख पदाधिकारी भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए श्रद्धा भाव से शामिल हुए। इनमें श्याम मूरत कौशिक, जिला अध्यक्ष कुर्मी समाज बिलासपुर,लक्ष्मीकांत कौशिक, कार्यकारी अध्यक्ष, जिला कुर्मी समाज बिलासपुर,जयप्रकाश सिंगरौल (जेपी), जिला संगठन सचिवप्रमुख रूप से शामिल रहे।कार्यक्रम के दौरान समाज की एकता, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और सामाजिक सहयोग की भावना पर जोर दिया गया। उपस्थितजनों ने मिलकर समाज की प्रगति व समृद्धि का संकल्प लिया। अंत में सभी अतिथियों एवं नागरिकों ने एक-दूसरे को खुशहाली, सुख-समृद्धि और आनंदमय जीवन की शुभकामनाएँ दीं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!