अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर महासमुंद में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान। - Sarvavyapi अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर महासमुंद में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान। - Sarvavyapi

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर महासमुंद में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी/

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर महासमुंद जिले में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान हेतु स्थानीय शंकराचार्य भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में वरिष्ठ महिला एवं पुरुष शामिल हुए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक संपत अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मोगरा पटेल, कलेक्टर विनय लंगेह, जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, येतराम साहू, पीयूष साहू, प्रकाश शर्मा, आनंद साहू, पंकज चंद्राकर, शरद मराठा तथा समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक संगीता सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि सांसद रूपकुमारी चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सभी जिस मुकाम पर हैं, वह हमारे वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद का परिणाम है। वे समाज के जीवित विश्वविद्यालय हैं। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर उन्होंने सभी वरिष्ठ नागरिकों के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी तकनीक में उलझकर अपने बुजुर्गों से दूरी बना रही है, जो समाज के लिए चिंता का विषय है। वरिष्ठजनों की सेवा ही हमारा सच्चा धर्म है।विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के आह्वान पर आज विश्वभर में वृद्धजन दिवस मनाया जा रहा है। राज्य सरकार माता-पिता की सेवा को प्रोत्साहन देने हेतु प्रतिमाह ₹500 की पेंशन और समाज कल्याण विभाग के माध्यम से सहायक उपकरण उपलब्ध करा रही है।बसना विधायक संपत अग्रवाल ने कहा कि हर पुत्र को श्रवण कुमार की तरह माता-पिता की सेवा करनी चाहिए ताकि किसी वृद्धजन को वृद्धाश्रम न जाना पड़े। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार तीर्थयात्रा योजना के माध्यम से वरिष्ठजनों को धर्मधाम की यात्रा करा रही है।कलेक्टर विनय लंगेह ने कहा कि वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। प्रशासन उनकी पेंशन, स्वास्थ्य, कानूनी सहायता एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में 300 वरिष्ठजनों को छड़ी, 100 को श्रवण यंत्र, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, साड़ी, धोती का वितरण किया गया। साथ ही निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण भी किया गया।कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ नागरिकों का शाल, श्रीफल से सम्मान एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने वरिष्ठजनों को समाज की प्रेरणा बताते हुए उनके सम्मान और सहयोग का संकल्प लिया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!