विकास नंद/ सर्वव्यापी/
2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव एवं कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की प्रदेश समन्वयक तिरीथ कुमारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सामाजिक जनों के साथ ग्रामीण अंचल में पदयात्रा कर लोगों को स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश दिया।पदयात्रा के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने गांव को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में सहयोग करें तथा नशे से दूर रहकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का प्रतीक है। हमें उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात कर समाज में जागरूकता फैलानी चाहिए।तिरीथ कुमारी ने कहा कि स्वच्छता न केवल पर्यावरण की रक्षा करती है, बल्कि यह स्वस्थ जीवन का आधार भी है। वहीं नशा समाज और परिवार दोनों को कमजोर करता है, इसलिए हमें नशे से पूरी तरह दूर रहना चाहिए।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला समूह, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं सामाजिक संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


