विकास नंद सर्वव्यापी/

सरायपाली में 24 हजार गायत्री जप और 5 कुंडीय महायज्ञ सम्पन्न गायत्री शक्ति पीठ में शारदीय नवरात्र के अवसर पर 24 हजार गायत्री जप का अनुष्ठान और पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न हुआ।सरला कोसरिया ने “सर्वे संतु निरामया” की भावना से माँ गायत्री के चरणों में प्रणाम कर क्षेत्रवासियों की सुख, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की। आयोजन में गायत्री परिवार छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


