सम्मान समारोह और शपथ के साथ मनाया गया स्वच्छ भारत दिवस पर। - Sarvavyapi सम्मान समारोह और शपथ के साथ मनाया गया स्वच्छ भारत दिवस पर। - Sarvavyapi

सम्मान समारोह और शपथ के साथ मनाया गया स्वच्छ भारत दिवस पर।

Share Now

नूर मोहम्मद/ गौरेला पेंड्रा मरवाही/(सर्वव्यापी)

गांधी जयंती एवं स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर आज जनपद पंचायत पेंड्रा के सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित गया। कार्यक्रम में स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, विशेषकर एक प्रेरणादायक नाटक का मंचन किया गया, जिसमें स्वच्छता के प्रति समाज की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात महिलाओं द्वारा एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसमें खुले में शौच से मुक्ति, कचरा प्रबंधन तथा सामुदायिक सहभागिता जैसे विषयों को रोचक तरीके से दर्शाया गया। दर्शकों ने इस प्रस्तुति को सराहा और महिलाओं की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छाग्रही दीदियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित किया गया। इन दीदियों ने अपने क्षेत्र में स्वच्छता के लिए निरंतर प्रयास किए हैं तथा समुदाय में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिला प्रशासन द्वारा इन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई, जिसमें सभी ने न केवल अपने घर, बल्कि अपने आसपास के पर्यावरण को भी स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, जनपद पंचायत पेंड्रा अध्यक्ष हेमकुंवर अजीत श्याम, जनपद सीईओ पेंड्रा नम्रता शर्मा, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्वच्छाग्रही दीदी उपस्थित थी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!