त्यौहारों पर केंद्र का बड़ा तोहफ़ा: छत्तीसगढ़ को मिला अतिरिक्त कर हस्तांतरण, विकास को मिलेगी नई गति। - Sarvavyapi त्यौहारों पर केंद्र का बड़ा तोहफ़ा: छत्तीसगढ़ को मिला अतिरिक्त कर हस्तांतरण, विकास को मिलेगी नई गति। - Sarvavyapi

त्यौहारों पर केंद्र का बड़ा तोहफ़ा: छत्तीसगढ़ को मिला अतिरिक्त कर हस्तांतरण, विकास को मिलेगी नई गति।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नवरात्रि एवं दशहरा जैसे पावन अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा दिया गया यह आबंटन छत्तीसगढ़ की जनता के लिए वास्तव में एक अनमोल उपहार है। उन्होंने कहा कि यह राशि राज्य के वित्तीय संसाधनों को और अधिक सुदृढ़ करेगी, विकास परियोजनाओं को गति प्रदान करेगी तथा लोककल्याणकारी योजनाओं को नई ऊर्जा देगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार छत्तीसगढ़ को प्रगति और समृद्धि की नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए सतत प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस सहयोग से प्रदेशवासियों का जीवन और अधिक खुशहाल एवं सुरक्षित बनेगा।उल्लेखनीय है कि आगामी त्यौहारी मौसम को देखते हुए और राज्यों को पूंजीगत व्यय में तेजी लाने एवं उनके विकास/कल्याण संबंधी व्यय को वित्तपोषित करने में सक्षम बनाने के लिए, केंद्र सरकार ने 1 अक्टूबर 2025 को राज्य सरकारों को 1,01,603 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर हस्तांतरण जारी किया है। यह राशि 10 अक्टूबर 2025 को जारी किए जाने वाले सामान्य मासिक हस्तांतरण के अतिरिक्त है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!