विकास नंद/ सर्वव्यापी/
प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के समर्थन में अब कांग्रेस नेता और सांसद दीपक बैज खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने कहा कि ननकीराम कंवर प्रदेश के वरिष्ठ और बड़े भाजपा नेता हैं, यदि उनकी ही बातों की सरकार में कोई सुनवाई नहीं हो रही है, तो आम जनता की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।
दीपक बैज ने कहा कि ननकीराम कंवर अपने ही सरकार के खिलाफ जनता के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं और बेबाकी से सरकार की कमियों पर बोल रहे हैं।
मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे कंवर को बुलाकर उनका सम्मान करें।उन्होंने आगे कहा कि “विजय बघेल और बृजमोहन अग्रवाल के बाद ननकीराम कंवर तीसरे मर्द नेता हैं जो सच्चाई बोलने का साहस रखते हैं।” बैज ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस पार्टी ननकीराम कंवर के धरने का समर्थन करती है। साथ ही उन्होंने भाजपा के अन्य नेताओं से भी अपील की कि वे जनता के हक में सरकार के खिलाफ आवाज उठाएं।


