नगरीय निकायों को खुदाई कार्यों की जानकारी अब सी-बड एप पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश। - Sarvavyapi नगरीय निकायों को खुदाई कार्यों की जानकारी अब सी-बड एप पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश। - Sarvavyapi

नगरीय निकायों को खुदाई कार्यों की जानकारी अब सी-बड एप पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के सभी नगरीय निकायों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र में किए जा रहे सभी खुदाई कार्यों की जानकारी सी-बड (CBuD – Call Before u Dig) मोबाइल एप पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें। विभाग ने इस संबंध में सभी नगर निगम आयुक्तों, नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को परिपत्र जारी किया है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि नगरीय क्षेत्रों में विभिन्न एजेंसियों द्वारा पाइपलाइन, केबल, गैस पाइपलाइन सहित अन्य खुदाई कार्यों की जानकारी सी-बड एप पर अपलोड करना अब अनिवार्य है।

यह व्यवस्था केन्द्रीय संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग द्वारा शुरू की गई है ताकि सड़कों की अनियोजित खुदाई से बचा जा सके और समन्वित विकास कार्य सुनिश्चित किए जा सकें।नगरीय प्रशासन विभाग ने बताया कि सभी निकायों, क्षेत्रीय कार्यालयों और निकाय स्तर पर एक-एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जा चुकी है, जिनका पंजीयन सी-बड एप पर कराया गया है। इसके लिए अधिकारियों को समय-समय पर ऑनलाइन प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है।

विभाग ने चेतावनी दी है कि कई स्थानों पर अभियंताओं द्वारा खुदाई की जानकारी एप पर अपलोड नहीं की जा रही है, जो निर्देशों का उल्लंघन है।

अतः सभी अभियंताओं को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र में हो रहे सभी खुदाई कार्यों की जानकारी तत्काल सी-बड एप पर दर्ज करें, अन्यथा जिम्मेदारी तय की जाएगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!