धरसीवां में विकास की नई कहानी लिखेंगे बी.आर. वर्मा.. अनुभवी अधिकारी को मिली नई जिम्मेदारी। - Sarvavyapi धरसीवां में विकास की नई कहानी लिखेंगे बी.आर. वर्मा.. अनुभवी अधिकारी को मिली नई जिम्मेदारी। - Sarvavyapi

धरसीवां में विकास की नई कहानी लिखेंगे बी.आर. वर्मा.. अनुभवी अधिकारी को मिली नई जिम्मेदारी।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय, छत्तीसगढ़ शासन ने मुंगेली जिला पंचायत में पदस्थ सहायक परियोजना अधिकारी बी.आर. वर्मा को उनके मूल पद मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में रायपुर जिले के जनपद पंचायत धरसीवां में पदस्थ किया है।बी.आर. वर्मा एक कुशल, अनुभवशील और परिणाममुखी अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान बिलासपुर जिले के जनपद पंचायत बिल्हा और धमतरी जिले के कुरुद जनपद पंचायत में रहते हुए कई नवाचारपूर्ण कार्य किए। ग्रामीण विकास, स्वच्छता, रोजगार सृजन और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उन्होंने विशेष पहचान बनाई।बिलासपुर जिला पंचायत में सहायक परियोजना अधिकारी रहते हुए भी वर्मा ने समर्पण, पारदर्शिता और टीम भावना के साथ कार्य कर विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का विश्वास जीता।अब धरसीवां विकासखंड में उनकी पदस्थापना से ग्रामीण जनों में नई उम्मीद जगी है। लोगों को विश्वास है कि बी.आर. वर्मा के नेतृत्व में धरसीवां में विकास की एक नई इबारत लिखी जाएगी, जहां पारदर्शी प्रशासन और जनभागीदारी के साथ योजनाओं का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन होगा।धरसीवां की पंचायतों और जनप्रतिनिधियों ने उनके आगमन पर स्वागत और सहयोग की भावना व्यक्त की है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!