विधायक राजू सिन्हा की संवेदनशील पहल — मातृत्व का सम्मान, नवजीवन का उत्सव - Sarvavyapi विधायक राजू सिन्हा की संवेदनशील पहल — मातृत्व का सम्मान, नवजीवन का उत्सव - Sarvavyapi

विधायक राजू सिन्हा की संवेदनशील पहल — मातृत्व का सम्मान, नवजीवन का उत्सव

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

जनसेवा और मानवीय संवेदना का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपनी धर्मपत्नी प्रिया सिंह के साथ आज सुबह जिला अस्पताल पहुंचकर शिशुवती माताओं और नवजात शिशुओं का कुशलक्षेम पूछा।इस अवसर पर उन्होंने लगभग 60 नवजात शिशुओं को वस्त्र, डायपर, तौलिया, स्वच्छता किट जैसी उपयोगी सामग्रियों का वितरण किया। माताओं से आत्मीय संवाद करते हुए उन्होंने उनकी स्वास्थ्य स्थिति, अस्पताल में मिल रही सुविधाओं और देखभाल की व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही माताओं को स्वस्थ रहने और नवजात की देखभाल संबंधी आवश्यक सुझाव भी दिए तथा नवजात शिशुओं के उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएँ दीं।विधायक सिन्हा ने कहा कि माँ और शिशु का स्वास्थ्य ही समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। नवजीवन का यह क्षण केवल परिवार का नहीं, पूरे समाज का उत्सव होता है। उन्होंने कहा कि हर माँ और हर बच्चे तक स्वास्थ्य सुविधाएँ और आवश्यक संसाधन सुलभ रूप से पहुँचें, यह हमारा संकल्प है।उन्होंने मातृत्व को ईश्वर का वरदान बताते हुए कहा कि यह पहल मातृ शक्ति के प्रति श्रद्धा और स्नेह का प्रतीक है। साथ ही कहा कि जिला अस्पताल जैसी संस्थाओं में यदि समाज के हर वर्ग का सहयोग मिले तो मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और बेहतर की जा सकती है।अस्पताल परिसर में इस दौरान सौहार्द्रपूर्ण वातावरण रहा। माताओं ने विधायक दंपत्ति की इस स्नेहमयी पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर स्काउट गाइड के राज्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल, कल्पना सूर्यवंशी, राहुल आवड़े, महेन्द्र सिक्का, राजू चंद्राकर, प्रकाश शर्मा, शरद मराठा, हनीश बग्गा, रमेश साहू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव, मेडिकल कॉलेज अधीक्षक डॉ. बसंत माहेश्वरी, नीलू धृतलहरे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं स्टाफ मौजूद रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!