विकास नंद/ सर्वव्यापी/
सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ 11 अक्टूबर को सरायपाली से किया जाएगा। यह महोत्सव 3 चरणों में आयोजित होगा, जिसके प्रथम चरण में संकुल स्तरीय प्रतियोगिताएं 11 अक्टूबर से 23 नवम्बर तक जिले के कुल 30 संकुलों (25 ग्रामीण एवं 5 शहरी) में आयोजित की जाएंगी।
इस आयोजन में सामूहिक खेलों के रूप में खो-खो, कबड्डी एवं बॉलीबॉल शामिल हैं, वहीं व्यक्तिगत खेलों में 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, गोलाफेंक, भालाफेंक, लंबीकूद, ऊंचीकूद एवं गेड़ी दौड़ आयोजित किए जाएंगे। साथ ही बैडमिंटन खेल में पंजीकृत खिलाड़ी सीधे विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।आयु वर्ग के अनुसार सामूहिक खेलों में 14-19 वर्ष एवं 19-24 वर्ष तथा व्यक्तिगत खेलों में 14-17 वर्ष, 18-20 वर्ष एवं 21-24 वर्ष के बालक-बालिकाएं शामिल होंगी।विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन इस प्रकार होगा
–सरायपाली विधानसभा : 22 से 23 नवम्बरबसना विधानसभा : 28 से 29 नवम्बर खल्लारी विधानसभा : 5 से 6 दिसम्बर महासमुन्द विधानसभा : 12 से 13 दिसम्बर 2025महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र के 8 विधानसभा क्षेत्रों – सरायपाली, बसना, खल्लारी, महासमुन्द, राजिम, बिंद्रानवागढ़, कुरुद एवं धमतरी – के विजेता खिलाड़ी आगामी लोकसभा स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
आयोजन की तैयारियों को लेकर सांसद रुपकुमारी चौधरी की उपस्थिति में आयोजित बैठक में खेल कैलेंडर जारी किया गया।
बैठक में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे एवं अन्य अधिकारियों ने संसाधन, पुरस्कार, प्रमाणपत्र, परिवहन, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
संकुल स्तरीय आयोजन की शुरुआत 11 से 12 अक्टूबर को सरायपाली ग्रामीण संकुल से होगी, जिसका आयोजन शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली एवं शा.उ.मा.वि. तोरेसिंहा में होगा।
इसके बाद क्रमशः अन्य संकुलों में आयोजन इस प्रकार होंगे –15-16 अक्टूबर : नगर पालिका परिषद सरायपाली27-28 अक्टूबर : नगर पालिका परिषद महासमुन्द30-31 अक्टूबर : बेमचा, मोहदा, भूकेल, बागबाहरा4-5 नवम्बर : गोपालपुर, रायतुम, पिथौरा, नगर पंचायत बसना7-8 नवम्बर : मुनगासेर, गढ़फुलझर, भुरकोनी, तुमगांव11-12 नवम्बर : तेन्दूकोना, पिथौरा (शहरी), छपोराडीह, बजेसाजापाली15-16 नवम्बर : नर्रा, गनेकेरा, गड़बेड़ा, जगदीशपुर22-23 नवम्बर : खट्टी संकुलआयोजन में जिले के सभी विद्यालयों एवं ग्राम पंचायतों के पात्र विद्यार्थी, जो जिले में अध्ययनरत या निवासरत हैं, भाग ले सकेंगे। परिस्थितियों के अनुसार आयोजन की तिथि एवं स्थान में आवश्यक परिवर्तन समिति द्वारा किया जा सकेगा।
➡️ सांसद खेल महोत्सव 2025 का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर खेलों के माध्यम से युवाओं में प्रतिस्पर्धा एवं अनुशासन की भावना का विकास करना है।


