विकास नंद/ सर्वव्यापी/
महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक ली। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, लंबित प्रकरणों एवं कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी, सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं वीसी के माध्यम से जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ एवं सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।
बैठक में कलेक्टर लंगेह ने 12 एवं 13 अक्टूबर को प्रस्तावित कलेक्टर कांफ्रेंस की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि विभागों द्वारा किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में अनिवार्य रूप से दर्ज करें। मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने गढ़फुलझर, खल्लारी एवं दुर्गापाली में घोषणाओं के अनुरूप कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली के अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह मूव की गई फाइलों की स्थिति अपडेट की जाए तथा पत्राचार भी ई-ऑफिस से ही किया जाए।उन्होंने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 14 अक्टूबर तक ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इनमें एग्रीस्टेक पंजीयन, डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं मैन्युअल गिरदावरी की सूची अनिवार्य रूप से चस्पा कर पठन कराया जाए। यदि किसी प्रकार की दावा-आपत्ति प्राप्त होती है तो उसका सत्यापन पीवीआर ऐप से कर आवश्यक संशोधन किया जाए। इसके लिए सभी जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश दिए गए हैं।प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत शेष आवासों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने कहा कि आवास निर्माण का कार्य प्रतिदिन प्रगतिरत रहे। जनमन योजना की समीक्षा में उन्होंने सभी विभागों को शत-प्रतिशत प्रगति के निर्देश दिए।कलेक्टर ने 11 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले सांसद खेल महोत्सव की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संकुल स्तर पर आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं के लिए मैदान की आवश्यक तैयारी, खेल सामग्री की उपलब्धता, एंबुलेंस की व्यवस्था तथा आवास में शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में समय-सीमा में प्राप्त पत्रों की समीक्षा, जनशिकायत निवारण, लोक सेवा गारंटी अधिनियम और न्यायालयीन प्रकरणों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।


