गौसेवा के प्रति सरकार की संवेदनशीलता: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग अध्यक्ष से की आत्मीय भेंट। - Sarvavyapi गौसेवा के प्रति सरकार की संवेदनशीलता: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग अध्यक्ष से की आत्मीय भेंट। - Sarvavyapi

गौसेवा के प्रति सरकार की संवेदनशीलता: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग अध्यक्ष से की आत्मीय भेंट।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

आज सरगुजा कुटीर रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल से राज्य महिला आयोग की सदस्य ने आत्मीय भेंट की।

इस अवसर पर गौसेवा आयोग द्वारा प्रदेशभर में गौमाता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई।गौसेवा आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा अनुरूप प्रत्येक विकासखंड में गौधाम स्थापित करने की पहल की जा रही है, जिससे गौवंश के संरक्षण, देखभाल एवं प्रबंधन में ठोस सुधार लाया जा सके।

यह पहल प्रदेश सरकार के सुशासन और संवेदनशीलता का प्रतीक मानी जा रही है।राज्य महिला आयोग की सदस्य ने गौसेवा आयोग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गौमाता के संरक्षण में समाज की सहभागिता भी जरूरी है, जिससे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को और मजबूती मिलेगी।

इस मुलाकात के दौरान दोनों पदाधिकारियों ने भविष्य में महिला सशक्तिकरण और गौसंवर्धन से जुड़ी योजनाओं में समन्वय के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!