शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम संपन्न...डुडूमचुवा आश्रम में सामुदायिक सहभागिता के साथ शिक्षा का मूल्यांकन। - Sarvavyapi शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम संपन्न...डुडूमचुवा आश्रम में सामुदायिक सहभागिता के साथ शिक्षा का मूल्यांकन। - Sarvavyapi

शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम संपन्न…डुडूमचुवा आश्रम में सामुदायिक सहभागिता के साथ शिक्षा का मूल्यांकन।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत सरायपाली विकास खंड के शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम डुडूमचुवाँ में बुधवार, 8 अक्टूबर 2025 को सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता का आकलन, विद्यार्थियों की सीखने की दक्षता का मूल्यांकन और सामुदायिक सहभागिता को सशक्त बनाना रहा।

इस अवसर पर अभिभावकों, शिक्षकों, एसएमसी सदस्यों और ग्राम समुदाय को विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ा गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, सीखने का स्तर, शैक्षणिक संसाधनों का उपयोग और विद्यालय वातावरण का सामूहिक मूल्यांकन किया गया।

सामाजिक अंकेक्षण के दौरान समुदाय द्वारा विद्यालय की प्रगति पर चर्चा कर सुधार के सुझाव भी दिए गए। इसी क्रम में मुस्कान पुस्तकालय और गणित गार्डन का निरीक्षण किया गया, जिससे विद्यार्थियों में पठन-पाठन और गणितीय शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाने पर बल दिया गया।

कार्यक्रम के बीच विद्यालय की प्रधान पाठक कु. अंजनी चौहान का जन्मदिन भी हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए न्यौता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें जलेबी और केला नाश्ते के रूप में प्रदान किया गया। साथ ही विद्यालय परिवार की ओर से नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु बच्चों को गाइड भी वितरित की गई।

कार्यक्रम में सामाजिक अंकेक्षण प्रभारी अधिकारी दुर्गेश प्रसाद नायक, एसएमसी अध्यक्ष इंद्रमणी साहू, उपसरपंच जयराम राठिया, पालक सदस्य फत्तेलाल साहू, शिक्षाविद शांति साहू, आश्रम अधीक्षिका नीतू पटेल, प्रधान पाठक कु. अंजनी चौहान, शिक्षक डींगर दास वैष्णव, सुन्दर लाल डडसेना, पिरोबती सागर, स्कूल रसोइया सुशीला जायसवाल एवं प्रियंका साव सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन सुन्दर लाल डडसेना द्वारा किया गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!