विष्णु की कैबिनेट मीटिंग - जनता के ‘मन’ का एजेंडा या ‘राजनीति’ का प्लान...? - Sarvavyapi विष्णु की कैबिनेट मीटिंग - जनता के ‘मन’ का एजेंडा या ‘राजनीति’ का प्लान...? - Sarvavyapi

विष्णु की कैबिनेट मीटिंग – जनता के ‘मन’ का एजेंडा या ‘राजनीति’ का प्लान…?

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के मुखिया विष्णु देव साय लगातार प्रशासनिक सक्रियता दिखा रहे हैं। सरकार गठन के बाद से वे महीने में दो बार कैबिनेट की बैठक लेकर निर्णय प्रक्रिया को गति देने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में आज 10 अक्टूबर को नई कैबिनेट बैठक आहूत की गई है, जिसमें जनहित के कई अहम मुद्दों पर चर्चा और निर्णय की संभावना जताई जा रही है।हालांकि, राजनीतिक गलियारों में इस बैठक को लेकर उत्सुकता से अधिक संशय और अपेक्षाएं दोनों का माहौल है। पिछली कुछ बैठकों में जहां निर्णयों की घोषणा हुई, वहीं ज़मीन पर उनके क्रियान्वयन की गति को लेकर जनता के बीच सवाल उठते रहे हैं। सूत्रों की मानें तो आज की बैठक में महंगाई राहत, किसानों की बकाया राशि, धान खरीदी, राज्योत्सव, विभिन्न निगम, मंडल, आयोग बोर्ड और सहकारी बैंकों में राजनीतिक नियुक्ति, कर्मचारियों की पदोन्नति नीति, और शहरी विकास योजनाओं से जुड़ी फाइलें टेबल पर आ सकती हैं। मगर यह भी उतना ही महत्वपूर्ण होगा कि सरकार सिर्फ़ फैसले ले या वास्तव में उन्हें लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाए। मुख्यमंत्री साय इस बैठक में कोई जनहितकारी और असरदार निर्णय लेते हैं, तो निश्चित ही यह भाजपा सरकार की छवि को मजबूती देगा। अन्यथा यह बैठक भी पिछले दौर की तरह फाइलों की औपचारिकता बनकर रह जाएगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!