विकास नंद/सर्वव्यापी/
महासमुंद जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव एवं डॉ. विकास चंद्राकर के निर्देशानुसार तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुणाल नायक के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत बेलमुंडी में विशेष इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी. आर. धृतलहरे की विशेष उपस्थिति रही।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली की टीम द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 277 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई।
शिविर से पूर्व गांव में व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया — जिसमें ग्रुप मीटिंग, नारे लेखन और घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच हेतु प्रेरित किया गया।शिविर में हेपेटाइटिस, एचसीवी, सिफलिस, टीबी, मलेरिया, हीमोग्लोबिन (एच.बी.), ब्लड प्रेशर, शुगर सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। इसके साथ ही गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं की विशेष स्वास्थ्य जांच भी की गई।
यह शिविर ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्रारंभिक स्तर पर बीमारियों की पहचान हेतु अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ।


