सावधानी ही सुरक्षा! दीपावली पर पटाखे जलाते समय अपनाएं ये ज़रूरी क्या करें और क्या न करें-योग्यता। - Sarvavyapi सावधानी ही सुरक्षा! दीपावली पर पटाखे जलाते समय अपनाएं ये ज़रूरी क्या करें और क्या न करें-योग्यता। - Sarvavyapi

सावधानी ही सुरक्षा! दीपावली पर पटाखे जलाते समय अपनाएं ये ज़रूरी क्या करें और क्या न करें-योग्यता।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

दीपावली के पर्व पर खुशियों के साथ सुरक्षा का ध्यान रखना भी उतना ही आवश्यक है। जिला जांजगीर-चांपा के होम गार्ड जिला सेनानी कमांडेंट योग्यता साहू ने नागरिकों से अपील की है कि वे पटाखों के उपयोग के दौरान निर्धारित सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।जिला सेनानी एवं अग्निशमन विभाग के जिला कमांडेंट योग्यता साहू द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि केवल लाइसेंस प्राप्त विक्रेताओं से ही गुणवत्तायुक्त पटाखे खरीदें और उन्हें खुले मैदान जैसे सुरक्षित स्थान पर जलाएं। बच्चों को पटाखे जलाते समय निगरानी में रखें और पानी की बाल्टी या अग्निशामक साधन पास रखें। साथ ही पटाखे जलाने के बाद तुरंत सुरक्षित दूरी बना लें।इसके अलावा नागरिकों को यह भी सलाह दी गई है कि वे हवा की दिशा का ध्यान रखें ताकि आग या धुआं किसी घर या व्यक्ति की ओर न जाए। वहीं, बंद स्थानों, खिड़कियों के पास या ज्वलनशील पदार्थों के आसपास पटाखे जलाने से सख्ती से परहेज करने की अपील की गई है।जिला कमांडेंट योग्यता साहू ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की चोट या जलने की स्थिति में तत्काल चिकित्सक की सलाह लें और घरेलू उपचार से बचें। दीपावली की खुशियां सुरक्षित वातावरण में मनाएं , यही सच्ची रोशनी और जिम्मेदारी है। सुरक्षित दीपावली मनाएं, खुद भी खुश रहें और अपनों को भी सुरक्षित रखें।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!