किसानों का रातभर हल्ला! तरपोंगी टोल नाका में 9 बजे से धरना, कलेक्टर बोले—‘मुझे जानकारी नहीं!’ मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव तक पहुँची शिकायत, फिर भी सन्नाटा। - Sarvavyapi किसानों का रातभर हल्ला! तरपोंगी टोल नाका में 9 बजे से धरना, कलेक्टर बोले—‘मुझे जानकारी नहीं!’ मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव तक पहुँची शिकायत, फिर भी सन्नाटा। - Sarvavyapi

किसानों का रातभर हल्ला! तरपोंगी टोल नाका में 9 बजे से धरना, कलेक्टर बोले—‘मुझे जानकारी नहीं!’ मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव तक पहुँची शिकायत, फिर भी सन्नाटा।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

बिलासपुर रायपुर हाईवे मार्ग पर रायपुर जिले के तरपोंगी टोल नाका में आज सोमवार रात करीब 9 बजे से किसानों ने अचानक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। रात के अंधेरे में नारेबाजी और विरोध की गूंज से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। किसानों का आरोप है कि टोल नाके पर लंबे समय से मनमानी वसूली और प्रशासनिक लापरवाही जारी है, जिसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।धरना की खबर मिलने पर जब सर्वव्यापी संपादक तरुण कौशिक ने रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह से प्रतिक्रिया मांगी, तो उन्होंने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि मुझे जानकारी नहीं कि किसानों ने क्यों किया प्रदर्शन।कलेक्टर के इस बयान ने प्रशासन की संवेदनहीनता और सूचना तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।इधर, सर्वव्यापी संपादक तरुण कौशिक ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह से व्हाट्सएप के माध्यम से की, लेकिन देर रात 9.27 बजे तक किसी की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचने की तैयारी में जुटा है, जबकि जिलेभर में यह चर्चा का विषय बन गया है कि आखिर किसान इतने दिनों से अनसुने क्यों हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!