कलेक्टर लंगेह ने जन चौपाल में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश...जन चौपाल में प्राप्त हुए 87 आवेदन। - Sarvavyapi कलेक्टर लंगेह ने जन चौपाल में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश...जन चौपाल में प्राप्त हुए 87 आवेदन। - Sarvavyapi

कलेक्टर लंगेह ने जन चौपाल में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश…जन चौपाल में प्राप्त हुए 87 आवेदन।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

महासमुंद जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में आज आमजन से सीधे संवाद करते हुए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने न सिर्फ 87 आवेदनों को गंभीरता से सुना, बल्कि विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक मामले में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिया जाए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि कुमार साहू एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।जन चौपाल में नयापारा महासमुंद निवासी दिव्यांग प्रकाश चौहान द्वारा ट्राई साइकिल की मांग की गई थी।

आज जन चौपाल में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के हाथों उन्हें ट्राई साइकिल मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उप संचालक संगीता सिंह भी मौजूद थीं।

इसी तरह, जन चौपाल में ग्राम भीथीडीह (पिथौरा) निवासी पार्वती ध्रुव ने पीएम आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृति हेतु आवेदन किया।ग्राम बरभांटा (झलप) निवासी रविंद्र कुमार ने सिंचित भूमि को असिंचित करने,ग्राम पीढ़ी (महासमुंद) निवासी जगीना निषाद ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण की राशि हेतु,ग्राम जम्हर (पिथौरा) के ग्रामवासियों ने धान उपार्जन खरीदी केंद्र खोलने हेतु,ग्राम तोरेसिंहा (सरायपाली) निवासी सज्या भोई ने महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने,तथा ग्राम झारा (महासमुंद) निवासी दशरी बाई दीवान ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की लंबित राशि के लिए आवेदन किया।

इसके अलावा जन चौपाल में पीएम आवास की राशि भुगतान, धान पंजीयन रकबा संशोधन, अवैध अतिक्रमण, सीमांकन, वन अधिकार पट्टा, किसान पंजीयन तथा श्रमिक पंजीयन कार्ड संबंधी आवेदन भी प्राप्त हुए।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!