/सर्व व्यापी ब्यूरो/रामनारायण यादव/

करगीरोड (कोटा) कोटा विजयादशमी उत्सव पर अनुशासन देशभक्ति और संगठन शक्ति का प्रदर्शन कर कोटा मंडल के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया संचलन थाना ग्राउंड से आरंभ होकर नाका चौक से होते हुए बस स्टैंड ,चंडी चौक और रेस्ट हाउस होते हुए थाना ग्राउंड में समापन हुआ इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में विनोद तिवारी एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य छत्तीसगढ़ प्रांत तथा कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यवसाय दिलीप गुप्ता तथा मुख्य अतिथि गोविंद प्रसाद कौशिक खंड संघ चालक कोटा उपस्थित रहे मुख्य वक्ता के रूप में विनोद तिवारी ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज संघ का 100 वर्ष पूरा हो रहा है संघ के कार्यकर्ताओं की कठिन परिश्रम देश भक्ति की भावना के कारण व समाज के सहयोग से यह कार्य सफल हो पाया है लेकिन आज हमें यह चिंतन करने की आवश्यकता है कि इन 100 वर्षों के कार्यकाल में कितनी कठिन परिस्थितियों से गुजरते हुए अनेक कार्यकर्ताओं के त्याग और बलिदान से यह समय बिता l संघ का मूल कार्य प्रेम, समर्पण एवं समरसता है डॉक्टर जी ने ऐसे स्वयंसेवकों का निर्माण किया जो तन मन धन से राष्ट्र के प्रति समर्पित हैं आज संघ समाज जीवन के हर एक क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कर रहा है हम सभी का सौभाग्य है कि शताब्दी वर्ष में हमें भी राष्ट्र सेवा का अवसर मिला है कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में उपस्थित दिलीप गुप्ता ने कहा कि संघ आज अपनी सेवा और समर्पण भाव के लिए जाना जाता है निस्वार्थ भाव से सेवा कर देश की उन्नति में योगदान देना स्वयंसेवकों का मुख्य कार्य हैl कार्यक्रम का संचालन मंडल कार्यवाह श्री प्रशांत यादव ने किया इस कार्यक्रम में आधिकाधीक स्वयंसेवक उपस्थित रहेl


