कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के गृह प्रवेश कार्यक्रम में डॉ. रमन सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल - Sarvavyapi कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के गृह प्रवेश कार्यक्रम में डॉ. रमन सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल - Sarvavyapi

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के गृह प्रवेश कार्यक्रम में डॉ. रमन सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के गृह प्रवेश कार्यक्रम में डॉ. रमन सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता हुए शामिलछत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के अटल नगर, नवा रायपुर स्थित शासकीय निवास में गृह प्रवेश कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री केदार कश्यप सहित अनेक विशिष्टजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री सरला कोसरिया ने भी सहभागिता कर मंत्री खुशवंत साहेब को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

समस्त उपस्थितजनों ने मंत्रीजी के नये निवास में सुख-समृद्धि एवं सफल कार्यकाल की कामना की।

गृह प्रवेश समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का उत्साह भी देखने लायक रहा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!