विकास नंद/ सर्वव्यापी/
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया में दीपावली पर्व के अवसर पर लोगों से मुलाकात कर उन्हें दीप पर्व की शुभकामनाएं और बधाई दी। दीपावली की बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मुख्यमंत्री के निवास बगिया पहुंचे थे।
इस आत्मीय मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने आम जनता की समस्याएं सुनीं और उनके आवेदन प्राप्त किए। उन्होंने मौके पर मौजूद जिला प्रशासन के अधिकारियों को संबंधित विभागों के आवेदनों का त्वरित और समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों, महिलाओं, किसानों, छात्रों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से एक-एक कर मुलाकात की।
इस दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सड़क, जनसुविधाओं और शासन की विभिन्न योजनाओं से संबंधित समस्याओं पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनहित से जुड़े सभी आवेदनों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


