विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सरायपाली अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आगामी 31 दिसंबर से 3 जनवरी तक सरायपाली में आयोजित होने वाले “विराट 51 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ” की तैयारियाँ जोरों पर हैं। इसी कड़ी में सर्व समाज की महिला प्रमुख बहनों की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महिला शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डाला और समाज में आध्यात्मिक जागरण के लिए इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया।

बैठक में आगामी कार्ययोजना की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें प्रचार-प्रसार, सेवा व्यवस्था, महिला सहभागिता और यज्ञ स्थल की तैयारियों पर विशेष चर्चा हुई।
गायत्री परिवार सरायपाली की ओर से सभी वर्गों से इस महायज्ञ में अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया गया है।


