बिलासपुर/ रामनारायण यादव/ ब्यूरो चीफ/ सर्वव्यापी
26 अक्टूबर को हवाई सुविधा जन आंदोलन के 6 साल पूरे होने पर बिलासा मठ से रैली नेहरू चौक तक जाएगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन भी दिया जाएगा। इन कार्यक्रमों के तहत सबसे पहले 26 अक्टूबर रविवार सुबह 10:00 बजे बिलासा देवी के निवास स्थान बिलासा मठ पर सुबह 1 घंटे का धरना दिया जाएगा उसके पश्चात 11:00 बजे वहां से रैली के शक्ल में सभी सहयोगी संगठनों के साथ हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के कार्यकर्ता महा धरना स्थल होते हुए नेहरू चौक तक जाएंगे । जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन प्रशासन को दिया जाएगा। गौरतलब है कि तीन प्रमुख मांगों के लिए चालू हुआ यह जन आंदोलन में महानगरों तक सीधी उड़ान और 4c एयरपोर्ट जैसे बड़ी मांगे अभी भी अधूरी है वर्तमान में एक छोटा एयरपोर्ट बिलासपुर में अपनी सेवा दे रहा है जो पर्याप्त नहीं है। इस पूरे रास्ते में जूना बिलासपुर से लेकर एयरपोर्ट तक जगह-जगह जन जागरण अभियान के पर्चा का वितरण भी किया जाएगा।हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने सभी सहयोगी संगठनों से अपील की है कि यह इस आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भाग ले।


