साय सरकार की नियुक्तियों का आगाज़: रूपसिंह मंडावी बने जनजाति आयोग के नए अध्यक्ष, अब बाकी बोर्ड-आयोगों में नियुक्ति की आस! - Sarvavyapi साय सरकार की नियुक्तियों का आगाज़: रूपसिंह मंडावी बने जनजाति आयोग के नए अध्यक्ष, अब बाकी बोर्ड-आयोगों में नियुक्ति की आस! - Sarvavyapi

साय सरकार की नियुक्तियों का आगाज़: रूपसिंह मंडावी बने जनजाति आयोग के नए अध्यक्ष, अब बाकी बोर्ड-आयोगों में नियुक्ति की आस!

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति की घोषणा कर दी है। राज्य सरकार ने बस्तर जिले के ग्राम फरसागुड़ा निवासी रूपसिंह मंडावी को आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।यह नियुक्ति प्रदेश में लंबे समय से लंबित आयोगों व संस्थाओं की नियुक्तियों की दिशा में सरकार का पहला ठोस कदम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जारी इस आदेश ने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनजातीय समाज में उत्साह का संचार किया है।भाजपा कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि अब सरकार को इसी तरह संसदीय सचिवों, निगम-मंडल-आयोगों, सहकारी बैंकों और अन्य संस्थाओं में भी नियुक्तियां शीघ्र करनी चाहिए, ताकि संगठन और शासन दोनों स्तर पर मजबूती दिखाई दे।राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि रूपसिंह मंडावी की नियुक्ति से न केवल बस्तर संभाग को प्रतिनिधित्व मिला है बल्कि यह निर्णय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की समाज-संतुलन और क्षेत्रीय समरसता की नीति का भी संकेत देता है।प्रदेश में अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में और कौन-कौन से आयोगों और मंडलों में नई नियुक्तियों का दौर शुरू होता है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!