तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
छग प्रदेश कुर्मी समाज जिला बिलासपुर के अध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक ने बताया है कि 30 नवंबर को आयोजित दूसरा जिला कुर्मी अधिवेशन एवं संजोग पत्रिका विमोचन युवक युवती परिचय एवं विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह में अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री, बिलासपुर सांसद एवं बिलासपुर जिले के सभी विधायकों को आमंत्रित किया जाएगा। विवाह योग्य युवक युवतीयो का परिचय डाटा एवं 2024~25 में 80%से अधिक अंकों से उत्तीर्ण छात्र छात्राओं की अंकसूची 15 नवंबर तक समाज के पदाधिकारियों के पास जमा कर सकते है। आज कुर्मी समाज जिला बिलासपुर के कोर ग्रुप की बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी कांत कौशिक उपाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा महासचिव डा गणेश कौशिक संरक्षक श्याम राज पटेल, विट्ठल भाई पटेल, कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष बलदाऊ कौशिक, महिला जिलाध्यक्ष प्रीति पाटनवार महिला उपाध्यक्ष गायत्री कौशिक, बिल्हा प्रभारी अंबिका कौशिक, वरिष्ठ सलाहकार बी पी चंद्रवंशी एवं संगठन सचिव डाकेश्वर कौशिक उपस्थित रहे। यह जानकारी छग प्रदेश कुर्मी समाज जिला बिलासपुर के महासचिव डा गणेश कौशिक ने प्रेस विज्ञप्ति में दी है।


