छत्तीसगढ़ 25 बरस का जवान राज्य- रजत जयंती वर्ष पर पीएम मोदी के हाथों शुरू होगा विकास का नया अध्याय। - Sarvavyapi छत्तीसगढ़ 25 बरस का जवान राज्य- रजत जयंती वर्ष पर पीएम मोदी के हाथों शुरू होगा विकास का नया अध्याय। - Sarvavyapi

छत्तीसगढ़ 25 बरस का जवान राज्य- रजत जयंती वर्ष पर पीएम मोदी के हाथों शुरू होगा विकास का नया अध्याय।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ अपने रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहा है। 1 नवंबर को राज्योत्सव के ऐतिहासिक अवसर पर पूरा प्रदेश उत्सवमय माहौल में डूबा हुआ है। इस वर्ष का राज्योत्सव खास होने जा रहा है, क्योंकि छत्तीसगढ़ न केवल 25 बरस का युवा और सशक्त राज्य बनकर उभरा है, बल्कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशेष उपस्थिति में कई ऐतिहासिक लोकार्पण होंगे।राज्य की राजधानी रायपुर में नवनिर्मित विधानसभा भवन और आदिवासी संग्रहालय का भव्य लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित रजत जयंती समारोहों की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं।देवउठनी एकादशी के शुभ अवसर पर आयोजित इस राज्योत्सव को लेकर प्रदेश का पूरा प्रशासनिक तंत्र युद्धस्तर पर तैयारी में जुटा है। पुलिस, नगर निगम, संस्कृति विभाग से लेकर जनसंपर्क तक सभी विभाग इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार और भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।प्रदेशभर में साज-सज्जा, विद्युत अलंकरण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और जनभागीदारी के साथ यह राज्योत्सव न केवल छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगा, बल्कि यह अवसर होगा अपने 25 वर्षों की उपलब्धियों पर गर्व करने और नए विकास पथ की शुरुआत करने का।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी टीम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राज्योत्सव का प्रत्येक आयोजन छत्तीसगढ़ की संस्कृति, स्वाभिमान और संवेदना को प्रदर्शित करे।इस भव्य आयोजन में प्रधानमंत्री मोदी का आगमन न केवल विकास की परियोजनाओं का लोकार्पण करेगा बल्कि यह संदेश भी देगा कि छत्तीसगढ़ अब “उभरते भारत का मजबूत राज्य” बन चुका है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!