कांग्रेस का जहरीली शराब वाला दावा पूरी तरह झूठा — विधायक चातुरी नंद का बयान गैरजिम्मेदाराना:- भाजपा। - Sarvavyapi कांग्रेस का जहरीली शराब वाला दावा पूरी तरह झूठा — विधायक चातुरी नंद का बयान गैरजिम्मेदाराना:- भाजपा। - Sarvavyapi

कांग्रेस का जहरीली शराब वाला दावा पूरी तरह झूठा — विधायक चातुरी नंद का बयान गैरजिम्मेदाराना:- भाजपा।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

सरायपाली बलौदा क्षेत्र में तीन युवकों की आकस्मिक मृत्यु को लेकर कांग्रेस द्वारा लगातार फैलाए जा रहे “जहरीली शराब” के दावे को भाजपा नेताओं ने पूरी तरह से असत्य, भ्रामक और राजनीतिक साजिश बताया है।

भाजपा ने कहा कि यह अत्यंत शर्मनाक है कि वर्तमान विधायक चातुरी नंद जैसी जिम्मेदार सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति बिना किसी चिकित्सा या जांच रिपोर्ट के अफवाहें फैला रहे हैं।

भाजपा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी सरला कोसरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन उपवेजा और मंडल अध्यक्ष नीलांबर तांडी ने संयुक्त प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि —> “यह मामला पूरी तरह राजनीतिक सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश है।

कांग्रेस इस दुखद घटना को राजनीतिक रंग देकर जनता को गुमराह कर रही है, जबकि अब स्पष्ट प्रमाण सामने आ चुके हैं कि यह ‘जहरीली शराब’ का मामला नहीं है।”

🧾 मृत्यु प्रमाण पत्र से स्पष्ट हुई सच्चाई

भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलांबर तांडी ने बताया कि —> “तीनों मृतकों के मृत्यु प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत बलौदा से जारी किए जा चुके हैं। इनमें से एक व्यक्ति का प्रमाण पत्र श्री बालाजी हॉस्पिटल, रायपुर से प्राप्त हुआ है, जिसमें स्पष्ट उल्लेख है कि मृत्यु ‘Cardio Respiratory Arrest (हृदय गति रुकने)’ से हुई है।

बाकी दो मृतकों के प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत बलौदा द्वारा जारी किए गए हैं, जिनमें किसी भी प्रकार की ‘जहरीली शराब सेवन’ की पुष्टि नहीं है।”उन्होंने कहा कि —> “यदि यह सचमुच जहरीली शराब से मौत होती, तो प्रशासन द्वारा तत्काल पोस्टमार्टम करवाया जाता। लेकिन किसी भी मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया, जिससे साफ है कि यह मामला स्वास्थ्यगत कारणों से हुई स्वाभाविक मृत्यु का है।”

भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन उपवेजा ने कहा —> “अब तक की सभी रिपोर्टें यह साबित करती हैं कि कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने में लगी है। विपक्ष अफवाहों के सहारे सरकार की छवि धूमिल करने का असफल प्रयास कर रहा है।

”प्रदेश प्रभारी भाजपा महिला मोर्चा व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया ने कहा —> “कांग्रेस और विधायक चातुरी नंद द्वारा दिया गया बयान पूरी तरह गैरजिम्मेदाराना है।

बिना सत्यापन के इस तरह के बयान न केवल मृतकों के परिवार के प्रति असंवेदनशील हैं, बल्कि प्रशासनिक जांच को भी प्रभावित करने का प्रयास हैं। सच्चाई बहुत जल्द जनता के सामने होगी।

”तीनों नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि —>

“भाजपा इस तरह की झूठी अफवाहों और सस्ती राजनीति की निंदा करती है। सत्य की जीत हमेशा होती है, और निष्पक्ष जांच के बाद कांग्रेस का झूठ खुद उजागर होगा।”


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!