विकास नंद/सर्वव्यापी/
महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज संयुक्त टीम ने महासमुंद विकासखंड के ग्राम मालीडीह में क्षमता से अधिक मुरूम का परिवहन करते हुए चार हाइवा वाहनों को पकड़ा। सभी वाहनों को जब्त कर सुरक्षार्थ तुमगांव थाना में रखा गया है।
खनिज अधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि इन वाहनों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि खनिज पट्टेदारों एवं परिवहनकर्ताओं को पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिज का उत्खनन, परिवहन या भंडारण करना कानूनन अपराध है।
कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए खनिज विभाग का विशेष अभियान लगातार जारी है। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


